हाल ही में, एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह अपनी लाइफ में एक बार फिर प्यार की तलाश में हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
'आशिकी' फिल्म के हिट होने के साथ फिल्म के हीरो राहुल रॉय और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Agarwal) रातों-रात चर्चा में आ गए थे। फिल्म में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अनु अग्रवाल ने इसके बाद कुछ और फिल्मों में काम किया और फिर अचानक से वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं, लेकिन बाद में पता चला कि उनका भीषण एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया और इसके बाद उन्होंने कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ मुड़कर नहीं देखा, लेकिन अब वह एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें एक बार फिर प्यार की तलाश है।
दरअसल, 'बॉलीवुड लाइफ' के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने बताया, "मुझे बच्चों से बहुत प्यार मिलता है। यह ईमानदार और मासूम प्यार है। प्यार की मेरी जरूरत एक अलग तरीके से पूरी होती है। यह सेक्स नहीं है। वो तो कब का खत्म हो गया। वह प्यार नहीं है। प्यार में लोग आप पर अपना कब्जा करना चाहते हैं, जो सही नहीं है। कई लोगों के लिए, एक सही साथी होना केवल डींग मारने जैसा होता है। प्यार की अवधारणा को नए सिरे से बदलने की जरूरत है। प्यार को सबसे छोटे इशारों में महसूस किया जा सकता है। किसी को इसके बारे में बहुत मुखर या भव्य होने की जरूरत नहीं है।''
इससे पहले, अपने एक इंटरव्यू में अनु ने खुलासा किया था कि एक्सीडेंट के बाद उन पर क्या बीती थी। दरअसल, सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने एक इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने बताया था, ''मैं जब संन्यासी थी, तब मैं 5 डिग्री टेम्प्रेचर में रही। वहां कोई गीजर भी नहीं था। मेरे पास सिर्फ कपड़ों का एक बैग था, जिसमें दो जोड़ी कपड़े और एक स्वेटर था। मैंने जिंदगी के कई साल इन्हीं कपड़ों में गुजारे। हमारी पहली क्लास सुबह 4:30 बजे होती थी। उसके लिए हमें सुबह उठकर ठंडे पानी से नहाना पड़ता था। अपने कपड़े खुद धोने होते थे। फिर उन्हें सूखने के लिए डालते थे। मैं हर रोज रात में 2:30 बजे उठ जाती थी, ताकि अपने सारे काम खत्म कर सकूं।''
अपने एक पुराने इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि वह काफी लंबे समय तक एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं, वह शादी करने ही वाली थीं, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिससे वह शादी नहीं कर पाईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, आप अनु अग्रवाल के इन खुलासों पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।