सोशल मीडिया स्टार आशिका भाटिया को उनके लुक और भारी वजन को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो काफी फिट नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) को अक्सर अपने वजन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था। ट्रोलर्स उन्हें 'मोटी', 'भैंस' और ना जानें क्या-क्या बोलते थे। अब उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन एक वीडियो शेयर करके ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
पहले आशिका भाटिया के बारे में थोड़ा और जान लीजिए। आशिका ने छोटे पर्दे पर कई शोज में काम किया है, जिनमें 'मीरा', 'परवरिश' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' शामिल हैं। इसके अलावा, वो साल 2015 में आई सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में दिखी थीं। इसके बाद वो एक्टिंग को छोड़कर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गई हैं।
(ये भी पढ़ें- दिव्यांका ने की अपनी लव लाइफ पर बात, कहा- 'काफी समय तक पति को नहीं कहा था 'आई लव यू')
अब 27 जून 2022 को आशिका ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में वो काफी पतली और खबूसरत लग रही हैं। उनका ये अवतार देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में उनके भारी वजन की तस्वीरों से लेकर पतले होने तक की फोटोज हैं। वीडियो में उनकी एक फोटो पर लिखा है 'मोटी', दूसरी में लिखा है 'भैंस' और तीसरी में लिखा है 'फैटसो'। जैसे ही उनकी अगली तस्वीर आती है, उसमें वो कमाल की लग रही हैं। यहां देखे वो वीडियो।
आशिका ने इस वीडियो के जरिए ट्रोलर्स को एक करारा जवाब दिया है। उनके इस वीडियो पर लोग उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम पहले भी आपको प्यार करते थे और आज भी प्यार करते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'आप पहले भी क्यूट थीं और आज भी क्यूट हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'फिट, हॉट टू सुपर हॉट।' यहां देखें बाकी के स्क्रीनशॉट्स।
इसके अलावा, आशिका ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो काफी पतली लग रही हैं। इन फोटोज में आशिका आसमानी रंग के शरारा में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी झुमके कैरी किए थे। इन्हें शेयर करते हुए आशिका ने लिखा, ''ये तस्वीरें मैं अपने सबसे अच्छे दिन को समर्पित करती हूं।''
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ही नहीं, ये हैं वो फेमस एक्ट्रेसेस, जो शादी के कुछ महीनों बाद ही हो गई थीं प्रेग्नेंट)
फिलहाल, हमें तो आशिका का ये वीडियो काफी अच्छा लगा। वैसे, उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।