एक कपल ने Ranveer Singh-Deepika Padukone के मालदीव में बीच-प्रपोजल मोमेंट को किया रिक्रिएट

हाल ही में, एक कपल ने रणवीर सिंह स्टाइल में किए गए अपने प्रपोजल की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Nov 4, 2023 | 14:33:00 IST

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। 2012 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के दौरान उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद रणवीर ने 2015 में मालदीव में समुद्र के बीच ड्रीमी अंदाज में दीपिका को प्रपोज किया था। आखिरकार, उन्होंने 2018 में इटली में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, तब से वे एक साथ बेहतरीन जीवन जी रहे हैं। हालांकि, लगभग 5 सालों बाद, जब वे रियलिटी शो 'कॉफ़ी विद करण 8' के पहले एपिसोड में दिखाई दिए, तो उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कई अनसुने किस्सों का खुलासा किया।

ADVT
ADVT

'कॉफी विद करण 8' में रणवीर सिंह ने बताई अपनी प्रपोजल स्टोरी

'कॉफ़ी विद करण 8' में अपनी उपस्थिति के दौरान, रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी प्रपोजल स्टोरी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे वह हर चीज को परफेक्ट तरीके से व्यवस्थित करना चाहते थे और दीपिका को खुश करना चाहते थे, ताकि वह उनके प्रपोजल को अस्वीकार न कर सकें। 

उन्होंने कहा, "तो हम मालदीव जाते हैं और जब हम रेत के किनारे ये डेयरिंग काम करते हैं, तो मैं सीक्रेटली अंगूठी अपने साथ ले जाता हूं। इसलिए एक नाव हमें समुद्र के बीच में ले जाती है और बीच में रेत का एक छोटा सा टुकड़ा होता है और चारों ओर कुछ भी नहीं है, यह सिर्फ समुद्र है। मैं ऐसा था जैसे यही एकदम सही सिनेरियो है। मैंने कहा कि मैं इसे परफेक्ट प्रपोजल बनाने जा रहा हूं कि वह ना नहीं कह पाएंगी और 'हां' कहने के लिए मजबूर हो जाएंगी। इसलिए नाव हमें छोड़कर चली गई। मैंने उनको अंगूठी के साथ शादी के लिए प्रपोज किया। उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी, वह भावुक हो गईं और बस इतना ही है। उन्होंने हां कहा और मुझे ऐसा महसूस हुआ, जैसे मैं दुनिया का राजा हूं।''

ADVT.
ADVT.

वह कपल जिसने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्रपोजल मोमेंट को किया रीक्रिएट

बॉलीवुड जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्रपोजल मोमेंट से प्रेरित होकर एक रियल लाइफ कपल ने भी कुछ ऐसा ही किया। हमें कपल के समुद्र तट के प्रपोजल के पल का एक शानदार वीडियो मिला, जो बेहद मनमोहक था। वीडियो की शुरुआत माही और जय नाम के कपल के हेलीकॉप्टर में सवार होने से हुई, जो मालदीव के खूबसूरत स्थान के लिए रवाना हुए थे।

कपल ने व्हाइट आउटफिट में की ट्विनिंग

अगले ही पल, माही और जय को व्हाइट आउटफिट में सजे हुए देखा गया और वे नाव की सवारी करने लगे। जहां जय सफेद पैंट-सूट में अट्रैक्टिव लग रहे थे, वहीं माही ने ऑफ-शोल्डर गाउन चुना था, जिसमें फुल स्लीव्स थीं। उन्होंने अपने लुक को एक स्लीक डायमंड नेकपीस के साथ मैचिंग इयररिंग्स और एक बड़े बो-स्टाइल हेयर एक्सेसरी के साथ पेयर किया था। ग्लॉसी लिप्स, रेड चीक्स, डिफाइन्ड ब्रोज और एक मेसी हेयर स्टाइल सहित मिनिमल मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ADVT.
ADVT.

Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'रणवीर सिंह के स्टाइल' में किया प्रपोज

अंत में, जैसे ही वे तय स्थान पर पहुंचे, जय ने माही की आंखों पर से पट्टी खोली और घुटनों पर बैठकर अपनी लेडीलव को प्रपोज किया। इसके बाद माही का रिएक्शन देखने लायक था, क्योंकि वह सभी अरेंजमेंट देखकर चौंक गई थीं। ऐसे में वह इमोशनल हो गईं और हां कहकर उन्हें कसकर गले लगा लिया। बाद में, उन्होंने थोड़ा डांस भी किया। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रणवीर सिंह के स्टाइल में एक प्रपोजल"।

ADVT.
ADVT.

Ranveer Singh-Deepika Padukone की शादी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको माही और जय का प्रपोजल वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां