बॉलीवुड की 7 मशहूर 'देवर-भाभी' की जोड़ियां, जिनकी आपस में है कमाल की बॉन्डिंग

देवर-भाभी का रिश्ता बहुत खास होता है और आज की इस स्टोरी में हम आपको बी-टाउन की 7 ऐसी देवर-भाभी की जोड़ियों से मिलवा रहे हैं, जो आपस में एक बहुत ही स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।  

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 3, 2020 | 16:39:35 IST

देवर-भाभी का रिश्ता बेहद ही खास होता है। शादी के बाद महिलाएं अपने देवर को भाई का दर्जा देती हैं। देवर-भाभी का रिश्ता खट्टा-मीठा और नोंक-झोंक भरा होता है। जहां एक तरफ भाभी अपने देवर से अपने दिल की सभी बात बेझिझक कह देती है, वहीं देवरों के लिए उनकी भाभियां बेस्ट फ्रेंड जैसी होती हैं। आम जिंदगी में तो अधिकतर ऐसा ही देखने को मिलता है, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कुछ देवर-भाभी की जोड़ियां सुपरहिट हैं। कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने देवर या भाभी से एक खास रिश्ता शेयर करते हैं। आज की इस स्टोरी में हम आपको 7 ऐसे ही मशहूर देवर-भाभी की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। कौन सी वो 7 जोड़ियां हैं, आइए जानते हैं...

ADVT
ADVT

ईशान खट्टर और मीरा राजपूत कपूर

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) के बीच एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है और इस बात की गवाह सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी तस्वीरें हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए देखे जाते हैं। मीरा राजपूत अपने देवर ईशान खट्टर से उम्र में एक साल ही बड़ी हैं, जिस वजह से दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी है। जब ‘Voot's Feet Up with the Stars Season 2’ में ईशान खट्टर पहुंचे थे, तब उन्होंने अपनी भाभी मीरा राजपूत की जमकर तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी भाभी मीरा राजपूत के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की थी। ईशान ने कहा था, “मीरा मुझसे केवल एक साल बड़ी हैं पर इस उम्र में ही वे मेरी मां जैसी हैं। उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी को बहुत परफेक्टली ले लिया है”।  

वरुण धवन और जानवी देसाई

ADVT.
ADVT.

बहुत कम लोगों को पता होगा कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम रोहित धवन है। रोहित धवन ने साल 2012 में जानवी देसाई से शादी की थी। वरुण धवन अपनी भाभी जानवी से बहुत प्यार करते हैं और उनके बेहद करीब हैं। 31 मई 2018 को जानवी एक प्यारी सी बेटी की मां बनी थीं और वरुण धवन चाचा बन गए थे। जब डिलीवरी के बाद जानवी डिस्चार्ज होकर अस्पताल से घर आने वाली थीं, तब वरुण ने भाभी का स्वागत बड़े ही धूमधाम तरीके से किया था। वरुण अपनी भतीजी से बहुत प्यार करते हैं और उसे राजकुमारी की तरह ट्रीट करते हैं।  

उदय चोपड़ा और रानी मुखर्जी

बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा (Uday Chopra) अपने बेबाक नेचर के लिए जाने जाते हैं। जब भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है, वे ट्रोलर को जवाब जरुर देते हैं। ऐसा ही कुछ उनकी भाभी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ है। रानी भी अपने बेबाक नेचर के लिए जानी जाती हैं। वे कहीं भी किसी भी मुद्दे पर अपनी राय डटकर रखती हैं। 21 अप्रैल 2014 में रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने ऐलान किया था कि उन्होंने इटली में शादी कर ली है। दोनों की शादी की खबर सुन सभी हैरान रह गए थे, क्योंकि दोनों ने पब्लिकली कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। आदित्य चोपड़ा से शादी करने के बाद उदय चोपड़ा रानी मुखर्जी के देवर बन गए और तभी से दोनों के बीच एक खास रिश्ता है। रानी और आदित्य की बेटी आदिरा का जन्म 9 दिसंबर 2015 को हुआ था और इस गुड न्यूज़ को उदय चोपड़ा ने ही लोगों के साथ शेयर किया था। (ये भी पढ़ें: राहुल रॉय की लव लाइफ: 3 रिलेशनशिप और 1 शादी टूटने के बाद इस सुपर मॉडल में मिला सच्चा प्यार)    

ADVT.
ADVT.

आदित्य रॉय कपूर और विद्या बालन

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और विद्या बालन (Vidya Balan) दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं। बॉलीवुड के नामचीन सितारे होने के साथ ही दोनों आपस में एक खास रिश्ता भी शेयर करते हैं। जी हां, आदित्य रॉय कपूर सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई और विद्या बालन के देवर हैं। ये देवर-भाभी की जोड़ी अक्सर कई मौकों पर एक साथ स्पॉट होती है। 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने भाभी विद्या बालन के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की थी। आदित्य ने कहा था, “शादी बहुत अच्छी रही। विद्या के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है और हम सभी बहुत खुश हैं क्योंकि वे दोनों खुश हैं। दोनों की शादी से पहले हम सबने साथ में बहुत अच्छा क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया था”।  

अनिल कपूर और श्रीदेवी

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने परिवार के बहुत करीब हैं और खासकर अपने दोनों भाइयों बोनी कपूर और संजय कपूर से एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं। जब दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, तब अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर के साथ पिलर बनकर खड़े रहे थे। अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का श्रीदेवी के साथ एक बहुत ही मजबूत रिश्ता था। 'स्पॉटबॉय' से इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने बताया था कि वे दोनों आज भी श्रीदेवी को बहुत मिस करते हैं। (ये भी पढ़ें: नवजोत सिंह की लव लाइफ: कड़ी धूप में नवजोत के घर के बाहर घंटो खड़े रहते थे सिद्धू, फिर ऐसे मिला प्यार)  

ADVT.
ADVT.

अनिल कपूर ने कहा था, “श्रीदेवी और सुनीता के बीच एक मजबूत बॉन्डिंग थी। वो उन्हें सच में बहुत मिस करती है। दोनों अक्सर बहुत बातें किया करते थे और सुनीता श्रीदेवी से मिलने का इंतजार करती थी। गौर करने वाली बात ये है कि जिस दिन श्रीदेवी का देहांत हुआ था, उस दिन सुनीता की दो बार उनसे बात हुई थी। बिल्कुल, वो उन्हें बहुत मिस करती है, और मैंने तो उनके साथ काम किया है। वे एक बेहतरीन को-स्टार थीं। हमने साथ में कई हिट फिल्में की हैं, जो कि हमेशा याद की जाएंगी। हमारे बीच एक अच्छी दोस्ती थी, वह परिवार का हिस्सा थीं। वह फैमिली मेंबर होने के साथ मेरी दोस्त भी थीं”।  

अर्जुन कपूर और अंतरा मोतीवाला

मोहित मारवाह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) के कजिन भाई हैं। मोहित मारवाह ने 20 फरवरी 2018 को अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला (Antara Motiwala) से शादी की थी। अर्जुन अपने मजाकिया नेचर के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर से लोगों को हंसाते हैं और जैसा अर्जुन का नेचर है, वे आराम से किसी के साथ भी रिश्ता बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मोहित मारवाह की पत्नी और अर्जुन की भाभी अंतरा मोतीवाला के साथ।  

अर्जुन कपूर ने मोहित और अंतरा की शादी के बाद अपनी भाभी का घर में बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया था। मोहित और अंतरा की शादी की एक फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था, “फैमिली में आपका स्वागत है अंतरा मोतीवाला! पहले आप मेरी दोस्त थीं, फिर स्टाइलिस्ट और अब आप आधिकारिक तौर पर ‘ला फैमिली’ की पार्ट हैं! मोहित मारवाह इस बात का ध्यान रखेगा कि आप जिस तरह से इस तस्वीर में खुश हैं, वैसे ही हमेशा खुश रहें और इसके लिए आप मुझ पर भरोसा कर सकती हैं”।  

दिवेश तख्तानी और ईशा देओल तख्तानी

29 जून 2012 को ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। शादी के 5 साल बाद ईशा और भरत पेरेंट्स बने थे। ईशा ने 20 अक्टूबर 2017 को एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया था। अपनी फैमिली शुरू करने से पहले ईशा की बॉन्डिंग उनके देवर और भरत तख्तानी के छोटे भाई दिवेश तख्तानी (Divesh Takhtani) से बहुत मजबूत हो गई थी। दिवेश तख्तानी की शादी में ईशा ने खूब डांस किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। देवर की शादी पर ईशा ने एक बेहद ही खूबसूरत हल्के गुलाबी और पीले रंग की कढ़ाई वाली साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ ईशा देओल ने बालों का बन बनाकर उस पर गजरा लगाया था। लाइट मेकअप और ज्वेलरी में ईशा बहुत खूबसूरत नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह की लव लाइफ: मर्दों से नफरत करने वाली एक्ट्रेस ऐसे हुई पति परमीत की दीवानी)

देवर-भाभी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है और ये ‘पार्टनर इन क्राइम’ भी कहलाते हैं। बॉलीवुड की ये देवर-भाभी की जोड़ियां साबित करती हैं कि एक लड़की के लिए ससुराल में देवर-भाभी के रिश्ते से ज्यादा खूबसूरत और कोई रिश्ता नहीं होता है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।  

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात