अनुष्का शर्मा से ईशा अंबानी तक, ये 15 सेलेब्स अपने रिसेप्शन में हीरों से सजी आई थीं नजर

आइए हम आपको उन 15 सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपने रिसेप्शन में डायमंड ज्वेलरी कैरी की थी।

By Vidushi Gupta Last Updated: Sep 23, 2021 | 09:19:27 IST

एक दुल्हन अपनी शादी के दौरान आकर्षण का केंद्र होती है। इसलिए वो इस दिन सबसे बेस्ट दिखना चाहती है। शादी में हल्दी से लेकर मेहंदी व संगीत और शादी के बाद होने वाले वेडिंग रिसेप्शन तक, कई सारी सेरेमनीज शामिल होती हैं। हालांकि, इन सब चीजों के बीच दुल्हन का लुक सबसे इम्पोर्टेंट होता है। अगर आप इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि, अपने रिसेप्शन के लिए क्या पहनें और कौन सी ज्वेलरी अपने आउटफिट के साथ पेयर करें, तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से प्रेरणा लें। तो आइए आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जो अपने वेडिंग रिसेप्शन में डायमंड की ज्वेलरी पहने नजर आई थीं।

ADVT
ADVT

1. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने मुंबई में अपने तीसरे वेडिंग रिसेप्शन में ऑफ-व्हाइट चिकनकारी साड़ी पहनी थी, जिस पर हैवी वर्क किया हुआ था। एक्ट्रेस ने ग्लॉसी लिप्स के साथ अपना मेकअप न्यूड रखा था। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा उनकी तरफ ध्यान खींचा, वो उनके गले में हैवी डायमंड और मोतियों की ज्वेलरी थी। ये चौड़ा नेकपीस उनके लुक की शोभा बढ़ा रहा था।

2. अनुष्का शर्मा

ADVT.
ADVT.

अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन के लिए एक शैम्पेन कलर का मोतियों से जड़ा हुआ स्लीवलेस लहंगा-चोली पहनी थी, जिसे फेमस फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची ने डिज़ाइन किया था। उन्होंने इसे डायमंड स्टेटमेंट नेकलेस और हीरे के स्टड्स से पेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपनी आंखों को चमकदार और होंठ को लाइट ब्राउन शेड के साथ न्यूड रखा था। इसके साथ ही, उन्होंने साइड की मांग निकालकर अपने बालों को खुला छोड़ दिया था।

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से लेकर ईशा अंबानी तक, अबू जानी-संदीप खोसला ने 35 साल में तैयार कीं अनगिनत दुल्हनें)

3. प्रियंका चोपड़ा

ADVT.
ADVT.

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी वेडिंग और रिसेप्शन पार्टी में डायमंड से सजी नजर आई थीं। वो मिडनाइट ब्लू और गोल्डन कलर के सब्यसाची लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने अपने मुंबई वाले रिसेप्शन में पहने गए आउटफिट को डायमंड स्टड्स और ब्यूटीफुल स्टेटमेंट नेकपीस के साथ पेयर किया था। उन्होंने पूरे आउटफिट के साथ अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की थी। एक्ट्रेस ने अपना लुक काजल वाली आंखों, ब्राउन लिप्स, छोटी बिंदी, सिंदूर और जूड़े पर लगाई गई ज्वैलरी से कंप्लीट किया था।

4. सोनम कपूर

‘बॉलीवुड की फैशनिस्टा’ कही जाने वाली सोनम कपूर ने डिज़ाइनर अनामिका खन्ना का कॉपर और ग्रे कलर के फुल स्लीव वाले ब्लाउज के साथ शेवरॉन प्रिंटेड लहंगा पहना था और रिसेप्शन नाइट के लिए इसे व्हाइट केप के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपना मेकअप आउटफिट के साथ कोऑर्डिनेट किया था। उन्होंने विंग आईलाइनर के साथ अपनी आंखों को स्मोकी लुक दिया था और होंठों में सुर्ख लाल लिपस्टिक लगाई थी। लेकिन उनके फोर-टायर डायमंड स्टेटमेंट नेकपीस ने हमारा ध्यान उनकी ओर खींच लिया था। उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट किया था और बीच की मांग निकाली थी।

5. बिपाशा बसु

ADVT.
ADVT.

बिपाशा बसु ने अपने रिसेप्शन में गॉर्जियस गोल्डन कलर का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने डायमंड और एमराल्ड स्टेटमेंट नेकपीस व इयररिंग्स के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने आंखों में काजल और डार्क रेड पाउट के साथ अपने बालों को खुला रखा था। उन्होंने अपने स्टनिंग आउटफिट के साथ गोल्डन पर्स भी कैरी किया था। इसके साथ ही, वो माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए हुए कहर ढा रही थीं।

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय से करीना कपूर तक, इन 9 एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहने थे इतने महंगे वेडिंग आउटफिट्स)

6. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी ने अपने रिसेप्शन के दिन तरुण तहिलयानी द्वारा डिज़ाइन किया हुआ गोल्डन कलर का साटन चमकीला टूपीस पहना था। इस दौरान वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक डायमंड व रुबी नेकपीस और इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था। मेकअप में उन्होंने स्मोकी विंग आंखें, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और बालों को साइड की मांग के साथ बांधा था।

7. प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने अपने रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिज़ाइन किया हुआ एलीगेंट रेड गाउन पहना था और इसे डायमंड स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपनी ज्वेलरी और ड्रेस को चूड़ा के साथ कोऑर्डिनेट किया था। एक्ट्रेस ने अपना लुक रेड लिप्स और बालों को खुला छोड़कर कंप्लीट किया था।

8. सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा अपने रिसेप्शन में फाल्गुनी और शेन पीकॉक के डिज़ाइन किये हुए आइसी ब्लू गाउन में गॉर्जियस लग रही थीं। इस साउथ इंडियन सुंदरी ने अपने आउटफिट को डायमंड चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से पेयर किया था। उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया था और मेकअप के लिए आंखों में स्मोकी टच के साथ आइलाइनर और पेस्टल पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई थी। 

9. ईशा देओल

ईशा देओल रिसेप्शन में पिंक कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने पिंक हैवी स्वारोवस्की का जड़ा हुआ मरमेड स्टाइल लहंगा चोली पहना था, जिसे रॉकी एस ने डिज़ाइन किया था। इसे उन्होंने डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी सेट के साथ टीम अप किया था। उन्होंने अपना मेकअप आंखों में काजल और होठ में पिंक ग्लॉस लगाकर कंप्लीट किया था। ईशा ने अपने बालों को कर्ल करके लूज बांधा हुआ था और एक साइड में फूल लगाए हुए थे।

(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो स्टार दुल्हनें, जिन्होंने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर रचाई शादी)

10. गीता बसरा

इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने अपने रिसेप्शन में अर्चना कोचर द्वारा डिज़ाइन किया हुआ मिडनाइट ब्लू लहंगा लंबी चोली के साथ पहना था। इस आउटफिट में स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ मिरर वर्क किया हुआ था। उन्होंने इसे डायमंड ज्वेलरी सेट के साथ कंप्लीट किया था। लेकिन उनके डायमंड झूमर ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

11. नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने एक ब्यूटीफुल सिल्वर-व्हाइट कढ़ाई किया हुआ लहंगा पहना था। उन्होंने लुक को डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी सेट, बालों में बीच की मांग, स्मोकी आईज, बरगंडी लिप शेड, एक छोटी बिंदी और सिंदूर से कंप्लीट किया था। उस दौरान ज्यादातर लोगों ने कहा था कि, उन्होंने दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का लुक कॉपी किया है, लेकिन उन्होंने जो भी किया हो, पर वो अपने हर आउटफिट में प्यारी लग रही थीं।

12. ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के दिन के लिए मोतियों से जड़ा गोल्डन-शैम्पेन कलर का लहंगा चुना था। उन्होंने इस एटायर के साथ पूरी डायमंड ज्वेलरी कैरी की थी। वो डायमंड नेकपीस, इयररिंग्स और मांगटीके में रॉयल लग रही थीं। उन्होंने मेकअप को कम टोन का रखा था।

13. असिन थोत्तुमकल

एक्ट्रेस असिन ने अबू जानी-संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ हैवी कढ़ाई का व्हाइट और गोल्डन लहंगा पहना था। अपने इस आउटफिट को एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स के लिए स्टड्स से कंप्लीट किया था। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और मेकअप के लिए असिन ने आंखों में हल्का काजल और पिंक लिपशेड लगाया था।

(ये भी पढ़ें : गौरी खान के वो 10 आउटफिट्स जो वेडिंग सीजन में पहनने के लिए हैं परफेक्ट)

14. अनीसा मल्होत्रा

अनीसा अपने रिसेप्शन के दिन हीरे की तरह चमक रही थीं। उन्होंने इस दिन चमकदार सिल्वर लहंगा पहना था। इसके साथ डायमंड नेकलेस पहना था, जिसके बीच में एमराल्ड लगे हुए थे। इसके साथ ही उनके इयररिंग्स और हेड गियर कमाल के लग रहे थे। उन्होंने अपनी आंखें स्मोकी रखी थीं और अपने होठों पर लाल लिपस्टिक लगाई थी।

15. ईशा कोप्पिकर

ईशा ने अपने रिसेप्शन पर एक गॉर्जियस हैवी कढ़ाई वाला पिंक लहंगा पहना था। लेकिन हमें उनके एटायर में सबसे ज्यादा मोतियों से जड़ा हुआ डायमंड सेट पसंद आया। उन्होंने इसके साथ एक नेकपीस, दो बड़े डैंगलर्स और एक मांगटीका पहना था। ईशा ने मेकअप में आईलाइनर और होठों पर पिंक लिप ग्लॉस लगाया था।  

फ़िलहाल, अपने रिसेप्शन के आउटफिट के लिए आप इन सेलिब्रिटीज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो आपको इनमें से किसका लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा