लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं ये स्टार बीवियां, नहीं है पति के स्टारडम से कुछ लेना-देना

जहां कुछ स्टार वाइव्स को लाइमलाइट में रहना पसंद है, तो वहीं कुछ स्टार बीवियां खुद को बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर ही रखती हैं। आज की इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही कुछ स्टार वाइव्स से मिलवा रहे हैं..

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 19, 2020 | 09:00:16 IST

बॉलीवुड अभिनेताओं की बीवी बनने का मतलब है कि हमेशा लाइमलाइट में बने रहना। इसकी वजह से सामान्य जिंदगी प्रभावित होने लगती है। ऐसे में कई बॉलीवुड अभिनेताओं की बीवियां ऐसी हैं, जो ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध से खुद को दूर ही रखती हैं। ये 'स्टार वाइव्स' दूरी बरतकर ही अपने-अपने पतियों का साथ देती हैं। यहां हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही अभिनेताओं और उनकी पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं। कौन हैं वो स्टार बीवियां जो खुद को रखती हैं लाइमलाइट से दूर? आइये जानें..

ADVT
ADVT

इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर

बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक इरफान खान (Irrfan Khan) दुर्भाग्यवश से अब हमारे बीच नहीं हैं। जब तक वे जिंदा थे, उन्होंने न केवल असल जिंदगी में संघर्ष किया और काफी हद तक इस पर विजय भी पाई, बल्कि फिल्मी दुनिया में भी उन्होंने अपना नाम अमर कर लिया। इरफान खान की पत्नी का नाम सुतापा सिकदर (Sutapa Sikdar) है, जिनसे 1995 में उनकी शादी हुई थी। सुतापा सिकदर बॉलीवुड में एक स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम करती हैं। इरफान खान के दुनियाभर में मशहूर होने के बाद भी सुतापा सिकदर को शायद ही कभी लाइमलाइट में आते हुए देखा गया। वे हमेशा कैमरे के पीछे ही रहीं। इरफान खान की मौत के बाद ही सुतापा सिकदर का नाम कुछ ज्यादा सुनने को मिला था। इनके दो बेटे हैं जिनका नाम बाबिल और आर्यन है।

जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल

ADVT.
ADVT.

प्रिया रुंचल (Priya Runchal) ने जब बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) से शादी कर ली तो इसके बाद न जाने कितनों का दिल टूट गया था। जॉन अब्राहम ने लगभग एक दशक तक बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को डेट किया था। हालांकि, बाद में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी मुलाकात प्रिया से हुई। प्रिया पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वे यूएसए में फाइनेंशियल एनालिस्ट रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों की मुलाकात साल 2010 में म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। प्रिया हमेशा से जॉन के लिए बड़ी सपोर्ट बनकर खड़ी रही हैं, मगर इसके बावजूद उन्होंने हमेशा से खुद को सेलिब्रिटी लाइमलाइट से दूर रखा है। यह सपोर्ट उनका वाकई बहुत ही मजबूत बन जाता है, वह भी तब जब आप देखती हैं कि किस तरीके से आपके पति लगातार लड़कियों से घिरे रहते हैं। (ये भी पढ़ें: हर्ष लिंबाचिया ने पत्नी भारती संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो, एक-दूसरे को किस करने में मस्त दिखा कपल)   

इमरान हाशमी की पत्नी परवीन शाहनी 

बॉलीवुड में इमरान हाशमी (Emran Hashmi) की ‘सीरियल किसर’ के तौर पर पहचान है। अपने पति के इस टाइटल को जानने के बावजूद उनकी पत्नी बन कर रहना वाकई परवीन शाहनी (Parveen Shahani) की लाजवाब समझ की ओर इशारा करता है। इमरान हाशमी उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर के तौर पर पाकर बहुत ही भाग्यशाली महसूस करते होंगे। परवीन शाहनी से इमरान हाशमी की शादी साल 2006 में हुई थी। परवीन एक प्री-स्कूल में टीचर के तौर पर काम करती हैं। अपने पति के साथ वे हर परिस्थिति में खड़ी रही हैं। फिर भी लाइमलाइट से उन्होंने हमेशा खुद को दूर रखा है। कपल ने साल 2010 में एक स्वस्थ बच्चे का अपने परिवार में स्वागत किया था, जिसका नाम इन्होंने अयान रखा था। कैंसर से अपने बेटे की जंग के दौरान इमरान और परवीन दोनों मजबूत खंभे की तरह एक-दूसरे के साथ लगातार खड़े रहे थे।

ADVT.
ADVT.

विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय

विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी प्यारी सी मुस्कान के लिए जाने जाते हैं। विवेक एक बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं। वे चुपचाप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे हैं। घर में भी उनकी जिंदगी बहुत ही प्यारी है। कुछ समय से विवेक ओबरॉय फिल्मों से दूर जरूर नजर आ रहे हैं, मगर उनके काम के लिए लोग उनकी हमेशा तारीफ करते हैं। विवेक ओबेरॉय की शादी कर्नाटक के राजनेता जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा (Priyanka Alva) से हुई थी। विवेक एक आदर्श पति और अच्छे पिता के रूप में भी जाने जाते हैं। अप्रैल, 2015 में अक्षय तृतीया के दिन उनकी बेटी अमिया निरवाना इस दुनिया में आई थीं। कपल का विवान वीर नाम का एक बेटा भी है। विवेक की पत्नी प्रियंका चुपचाप कैमरे से दूर रहते हुए ही अपने पति का साथ देती हैं और बच्चों को भी संभालती हैं।

शर्मन जोशी की पत्नी प्रेरणा चोपड़ा

बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी (Sharman Joshi) की शादी मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा (Prerna Chopra) से हुई है। भले ही प्रेरणा एक स्टार फैमिली से आती हैं, मगर इसके बाद भी लाइमलाइट में शायद ही उन्हें कभी रहते हुए देखा गया है। न केवल उनके पिता, बल्कि उनके पति भी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं। इसके बावजूद प्रेरणा ने हमेशा खुद को कैमरे से दूर रखा है। वे फ्लैशलाइट से दूर ही रह कर अपने पति को सपोर्ट करती रही हैं।

ADVT.
ADVT.

सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव

अपने भाई की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा खान के ठीक विपरीत सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव (Seema Sachdev) खुद को ज्यादा हाईलाइट कभी नहीं करतीं। उन्हें शायद ही कभी मीडिया के सामने आते हुए देखा गया है, जबकि उनकी शादी 1998 में ही हो गई थी। जब खान परिवार ने सोहेल से सीमा की शादी के लिए मना कर दिया था, तो उनके पास बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल में भाग जाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। हालांकि, सोहेल के परिवार ने बाद में इन्हें स्वीकार लिया था। सोहेल और सीमा के निर्वान और योहान नाम के दो बच्चे भी हैं। (ये भी पढ़ें: बेहद खास है हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच की लव स्टोरी, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात)    

हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह

मशहूर रैपर हनी सिंह (Honey Singh), जो न जाने कितनी लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं, उनकी शादी शालिनी सिंह (Shalini Singh) से हुई है। साल 2011 में ही दोनों शादी हो गई थी, लेकिन उस वक्त बहुत ही कम लोगों को इसके बारे में मालूम था। शालिनी मीडिया के सामने बस एक ही बार आई थीं, जब वे ‘इंडियाज रॉकस्टार’ नामक शो में पहुंची थीं, जिसे हनी सिंह जज कर रहे थे।

आर माधवन की पत्नी सरिता बिरजे

मशहूर अभिनेता आर माधवन (R. Madhavan) की मुलाकात अपनी पत्नी सरिता बिरजे (Sarita Birje) से एक पब्लिक स्पीकिंग क्लास के दौरान हुई थी। आर माधवन इस क्लास के टीचर थे। जब भी माधवन इंग्लिश की क्लास लेने आते थे, सरिता बहुत ही ध्यान लगाकर उन्हें सुना करती थीं। सरिता शादी से पहले एक एयर होस्टेस हुआ करती थीं। साल 1999 में आर माधवन और सरिता की शादी हुई थी। मीडिया में इनकी सफल शादी का उदाहरण भी दिया जाता है। सरिता बिरजे लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। आर माधवन की कई फिल्मों में उन्होंने कॉस्टयूम डिज़ाइन किया है।

नील नितिन मुकेश की पत्नी रुक्मिणी सहाय

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) ने साल 2017 में जब रुक्मिणी सहाय (Rukmini Sahay) के साथ अरेंज मैरिज करने का फैसला किया, तो हर कोई हैरान रह गया था। वे अपनी अर्धांगिनी से अपने पैरेंट्स के माध्यम से मिले थे। दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगा था। कई महीनों तक की डेटिंग के बाद आखिरकार वे शादी के बंधन में बंध गए। रुक्मिणी सहाय ने एविएशन की पढ़ाई की है। इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम नूर्वी नील मुकेश है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा

अपने मामा की शादी में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की मुलाकात सुनीता (Sunita) से हुई थी। उनके मामा की शादी सुनीता की बड़ी बहन से हुई थी। सुनीता अपनी बहन से अक्सर मिलने आया करती थीं। पहले तो दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, मगर फिर धीरे-धीरे इन्हें प्यार हो गया, जिसके बाद साल 1987 में गोविंदा और सुनीता ने घरवालों की रजामंदी से शादी कर ली थी। गोविंदा की पत्नी हमेशा से उनके और उनके परिवार के लिए एक मजबूत खंभे की तरह खड़ी दिखी हैं। गोविंदा की मां सुनीता को अपनी बेटी की तरह प्यार करती थीं। अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर इन दोनों ने एक बार फिर सात फेरे भी लिए थे। स्टार वाइफ होते हुए भी सुनीता बॉलीवुड की चकाचौंध से खुद को दूर ही रखती हैं। (ये भी पढ़ें: अमृता सिंह से तलाक के लिए सैफ अली खान को चुकानी पड़ी थी इतनी रकम, नहीं दे पाए थे एक साथ)    

इस तरह से ये स्टार बीवियां अपने पति के लिए चुपचाप ‘रीढ़ की हड्डी’ बन कर काम करती हैं और उनकी जिंदगी को इन्होंने शांति और सुकून से भर रखा है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'